भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में बंद पड़ी सरोजा इंडस्ट्री में निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिर गया. तीन मजदूर घायल हो गये. एक कर्मचारी को पीठ के निचले हिस्से में गहरी चोट लगी। इन सभी को इलाज के लिए श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छावनी चौक में एसएस अस्पताल के पीछे औद्योगिक इकाई है जो कई वर्षों से बंद है. इनका नाम है सरोजा इंडस्ट्री. सोमवार सुबह इस उद्योग की दीवार खड़ी करने का काम चल रहा था। इसे ऊँचा करने के लिए ऊपर बने छज्जे को तोड़ने का काम किया जा रहा था|
छज्जा तोड़ते ही वह अचानक गिर पड़ा। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने दौड़कर उसे बचाया। जब उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया तो पता चला कि तीनों गंभीर रूप से घायल थे. इसके बाद 112 नंबर पर कॉल की गई। इसके बाद सभी मजदूरों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
सरोजा इंडस्ट्री कई वर्षों से बंद है. सीमा की दीवार पर्याप्त ऊंची नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व के लोग वहां कूदते रहते हैं. इसके बाद उन्होंने उसमें बैठकर शराब पी और उसमें से सारा सामान और लोहा भी चुरा लिया करते थे| इसके चलते फैक्ट्री मालिक वहां की बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने का काम करवा रहे थे तभी यह हादसा हो गया|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

