भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के कुम्हारी खारुन ग्रीन्स के एक घर में दो शव पाए गए। दोनों शव दो या तीन दिन पुराने लग रहे थे। इसके चलते दोनों शव सड़ गल थे| जिसकी वजह से घर के एक कमरे से दुर्गंध आ रही थी | बदबू से परेशान पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने कुम्हारी पुलिस को बुलाया।
यह भी पढ़े - अयोध्या-फैजाबाद में आखिर क्यों हार गई BJP, जानिए भाजपा के लल्लू सिंह के हार के वो 5 बड़े कारण..
पुलिस ने अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ दिया. अंदर देखा तो कमरे में दो लोगों के सड़ी गली बॉडी पड़ी हुई थी| पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। दोनों के नाम हिमांशु शर्मा और सुधांशु शर्मा हैं। घर पर अकेले रहते थे. माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. पड़ोसियों से पूछताछ करने पर यह भी पता चला कि दोनों नशे के आदी थे|
पुलिस जांच कर रही है और कुम्हारी पुलिस ने अब दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया पुलिस रिश्तेदारों और दोस्तों की तलाश कर रही है। ताकि उनसे पूछताछ के बाद मामले की और जानकारी सामने आ सके|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

