BREAKING NEWS : दुर्ग जिला अस्पताल की पार्किंग में दो एंबुलेंस और तीन दोपहिया वाहनों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , 1-2 जून की दरम्यानी रात दुर्ग जिला अस्पताल की पार्किंग में दो एंबुलेंस और तीन दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई थी| जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया|


यह भी पढ़े CG: तूफान और भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 26 गायों की हुई मौत , बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थी गाये और पेड़ पर ही गिर गयी बिजली....

जानकारी के मुताबिक 2 जून को दुर्ग थाने में घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। दुर्ग पुलिस ने सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की|

यह भी पढ़ेब्रेकिंग न्यूज़ : एसीसी सीमेंट प्लांट में पावर प्लांट के एचओडी की हत्या, पुलिस ने 4 लोगो को किया गिरफ्तार , पूछताछ जारी...

जांच में पता चला कि आरोपी गिरीश उर्फ ​​जग्गी यादव (33) निवासी पचरी पारा दुर्ग ने वाहनों में आग लगाई है। हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली|

यह भी पढ़े- अनोखा चोर : चोरी करने घर में घुसा सामान इक्ट्ठा किया फिर गर्मी लगने पर AC चालू किया और आ गयी नींद , आँख खुलने पर पुलिस बैठी थी सामने...

 चूंकि एम्बुलेंस जिला अस्पताल की है, इसलिए आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक लोक क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 4 भी जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj