ब्रेकिंग न्यूज़ : एसीसी सीमेंट प्लांट में पावर प्लांट के एचओडी की हत्या, पुलिस ने 4 लोगो को किया गिरफ्तार , पूछताछ जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के जामुल थाना क्षेत्र के अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट में पावर प्लांट के एचओडी की हत्या की खबर सामने आ रही है| फैक्ट्री के भीतर आज सुबह 10 बजे प्लांट के एचओडी की खून से लथपथ शव मिला। 

जानकारी मिलते है फैक्ट्री में हड़कंप मच गया |एसपी जितेंद्र शुक्ला समेत जामुल थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है| उनसे पूछताछ जारी है|

यह भी पढ़े- अनोखा चोर : चोरी करने घर में घुसा सामान इक्ट्ठा किया फिर गर्मी लगने पर AC चालू किया और आ गयी नींद , आँख खुलने पर पुलिस बैठी थी सामने...

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बाल राजू राव अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट में पावर प्लांट के एचओडी थे. सोमवार की सुबह सीएचपी से पावर प्लांट की ओर जाने वाली एक संकरी गली में कोयला खदान के बगल में एक खून से लथपथ शव मिला। पास ही खून से सना पत्थर भी मिला। 

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर , महिला की हुई दर्दनाक मौत , युवक की हालत गंभीर...

पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले में कोयला हैंडलिंग प्लांट के इंचार्ज संजय तिवारी और चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. एसीसी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है|

यह भी पढ़ेअमानवीयता की हदे पार : काम करने के बाद थककर सोये मजदूर के मुंह में दबंग ने किया पेशाब , विडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj