भिलाई : किडनी की बिमारी से परेशान व्यक्ति ने सुबह मौर्या टॉकीज के आगे ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में लंबी बीमारी से पीड़ित एक 57 वर्षीय व्यक्ति ने सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सूर्या रेसीडेंसी निवासी राजेंद्र साव के रूप में की गयी है| सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है|

यह भी पढ़े -अब 1 जुलाई से देश में लागू हो जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ , झांसा देकर संबंध बनाने पर 10 साल की जेल , गैंगरेप पर फांसी...

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र कुमार साव लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. डॉक्टर ने उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस कराने की सलाह दी। इसी बीच वह बाइक से मौर्या टॉकीज के पास शराब भट्टी तक गये बाइक खड़ी की और फिर ट्रेन के सामने कूद गये|

यह भी पढ़े -भिलाई : अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर उपजे विवाद में सोशल मीडिया फ्रेंड ने की थी युवक की हत्या, वेदांत शर्मा मर्डर केस में हुआ सनसनीखेज खुलासा..

गुरुवार की सुबह जीआरपी ने सुपेला पुलिस को सूचना दी कि रेलवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है. सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने शव की पहचान की| PM के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया|

यह भी पढ़े -CG : जगदलपुर के दलपत सागर में अनियंत्रित होकर गिरी कार , भिलाई के युवक सहित 3 लोगो की हुई मौत , तीनों NMDC में थे पदस्थ..

सुपेला पुलिस का कहना ​​है कि यह आत्महत्या है। परिजनों ने भी पूछताछ में बताया कि वह लंबी बीमारी से पीड़ित था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7