भिलाई ब्रेकिंग : युवक की हुई हत्या , दो दिन पहले दोस्त बना युवक मृतक के घर आकर ठहरा हुआ था , आधी रात विवाद के बाद कर दी हत्या , सुबह नग्न हालत में कामवाली ने देखी लाश , CCTV की मदद से आरोपी हुआ गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई स्तिथ वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को उसके दोस्त द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है| दोनों की पहचान दो दिन पहले सोशल नेटवर्क के जरिए हुई थी। आशंका है कि उसने शराब के नशे में हत्या की है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

यह भी पढ़े -खाने के ऑनलाइन पार्सल में मरे हुए जीव जंतु निकलने के बाद अब अमेज़ॅन (Amazon) से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए पैकेज में मिला जिन्दा सांप, विडियो देखे..

जानकारी के मुताबिक मृतक 24 साल का वेदांत शर्मा वैशाली नगर में अपनी दादी के साथ रहता था. उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उनकी मां जगदलपुर के डीएवी स्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार शाम 10 बजे वेदांत शर्मा अपनी मां की कार से निकला था और रात 12:30 बजे एक दोस्त को घर लेकर आया था|

यह भी पढ़े-भिलाई : सालगिरह पर पत्नी के साथ अशोका बिरयानी में खाना खाने गए एक शाकाहारी परिवार के खाने में निकला नॉनवेज, हंगामे के बाद प्रबंधन ने दिया लिखित माफ़ी नामा...

उसका दोस्त रात में वेदांत के साथ उसके कमरे में ही रुका था|मंगलवार की सुबह वेदांत का दोस्त 7 बजे घर से चला गया। सुबह करीब 9 बजे जब नौकरानी कमरे में सफाई करने गई तो उसने वेदांत का शव नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा देखा। उसके मुँह से खून बह रहा था| जानकारी मिलने पर उसकी दादी ने पुलिस को जानकारी दी|

यह भी पढ़े -CG ब्रेकिंग : महाठग शिवा साहू को पुलिस ने साथियों सहित किया गिरफ्तार ,महीनो से तलाश में जुटी थी पुलिस ,1500 करोड़ का मालिक है शिवा साहू...

 जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. PM की संक्षिप्त रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है| पुलिस ने CCTVकी समीक्षा की और आरोपी की पहचान की गयी। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गई।

आरोपी आमोद राणा हरियाणा का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि विवाद के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी कामधेनु विश्वविद्यालय का प्रथम वर्ष का छात्र है।

यह भी पढ़े -सैलून में मसाज करवाने आये युवक की सैलून मालिक थूक लगाकर कर रहा था मसाज , आभास होने पर युवक ने किया विरोध पर CCTV ने खोल दी आरोपी की पोल , पुलिस ने किया गिरफ्तार...

वहीं, आमोद वेदांत की हत्या करने के बाद शव के साथ पूरी रात कमरे में ही रहा| सुबह आरोपी कमरे से बाहर आया और घर से बाहर निकलते ही वेदांत के चाचा को नमस्ते किया। हालांकि वेदांत की हत्या के बारे में उस वक्त किसी को पता नहीं चला. नौकरानी के अंदर आने पर हत्या का पता चला। हालाँकि पुलिस पूछताछ के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पायेगा की आरोपी ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7