भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुनर्गणना के लिए कुल 709 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 5,122 आवेदन प्राप्त हुए थे, इस प्रकार कुल 5,831 आवेदन आए थे।
जारी किए गए परिणामों में, पुनर्गणना के 125 और पुनर्मूल्यांकन के 2,379 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है, इस प्रकार कुल 2,504 आवेदकों के अंकों में बदलाव हुआ है।
पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के ये परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं।छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं और संबंधित अंकों में हुए परिवर्तनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

