भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी छग, आज पुलिस ने धमतरी के दानी टोला में एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है| कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घर में गुप्त रूप से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है और इस सूचना के आधार पर तत्काल धमतरी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा दानी टोला में सिन्हा के किराये के मकान में अनैतिक वेश्यावृत्ति में लिप्त कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस छापेमारी के दौरान 06 महिलाओं और सेक्स गैंग के संचालकों समेत 03 लोगों पर रिहायशी इलाके में अनैतिक काम करने और महिलाओं का यौन शोषण कर अवैध धन कमाने का के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौके से कई आपत्तिजनक चीजे बरामद की गयी है|
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या , आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात...
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

