भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी अरबपति जालसाज शिवा साहू को पुलिस ने करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में रायपुर के एक मॉल से गिरफ्तार किया है। सरसींवा पुलिस ने शिवा और उसके साथियों सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जागेश साहू, भागवत साहू और कृष्ण कुमार निराला को भी गिरफ्तार कर लिया।
सभी संदिग्ध पिछले तीन महीनों से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।बुधवार को सरसींवा एसपी पुष्कर शर्मा ने सेरसीवां थाने में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 9 मार्च 2024 को प्रार्थी सौरभ अग्रवाल, रायकोना निवासी शिवा साहू समेत अन्य आरोपियों को सेरसीवां थाने में हिरासत में लिया गया था|
जिसमे कथित तौर पर शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रति माह 30 % राशि का भुगतान और 8 महीने के बाद राशि दोगुनी करने का वादा करके 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
इसी तरह, गिरवर निराला ने 10 मई 2024 को शिवा साहू और अन्य पर दोगुनी रकम देने का झांसा देकर 26 लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
जांच के दौरान आरोपियों द्वारा जमा अलग-अलग बैंक खातों में 6 करोड़ और 40 लाख रुपये की रकम को फ्रीज किया गया| जिनमे 40 लाख रूपये की 30 एकड़ जमीन, 64 लाख रुपये का 1 घर, 25 वाहन 4 करोड़ 3 लाख रूपये ,1 लाख रुपये की नकदी और 7 लाख रुपये के सोने के गहने, 10 मोबाइल फोन कीमत दो लाख 61 हजार , कुल 13 करोड़ 57 लाख 61 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई|
जब्त की गई संपत्ति को औपचारिक रूप से जब्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया था। अब तक 24 दावेदारों ने 4 करोड़ रुपये के दावे पेश किए हैं।
आरोपित ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से पैसा लेकर रकम दोगुना करने की लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठे और मिले पैसे को ही रोटेट कर धोखाधड़ी की जा रही थी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

