CG ब्रेकिंग : जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अज्ञात कारणों से CAF कैंप में खुद को गोली मारी , गंभीर रूप से घायल जवान का ईलाज जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग के बीजापुर जिले के रामपुरम इलाके के CAF कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया और गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़े -CG : शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता रखना युवती को पड़ा भारी , सनकी आशिक से पीछा छुड़ाना चाह रही थी युवती जो आरोपी को नागवार गुजरी ऑनलाइन से चाकू मंगवाया फिर किया कांड..

घटना भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत हुई है। जानकारी के अनुसार, 15वीं डी कंपनी के जवान मनोज दिनकर, जो ग्राम भोगांव, जिला जांजगीर के निवासी हैं, ने खुद को गोली मार ली। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। हालाँकि घटना के पीछे का कारण अज्ञात है|

खुद को गोली मारने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। CAF कंपनी के आलाअधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। इस घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15वीं बटालियन बीजापुर डी.पी. बड़ा ने की है। 

यह भी पढ़े -भिलाई : युवक पर चाकू से हमला: रंगबाजी रोकने पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला , गंभीर रूप से घायल युवक का ईलाज जारी...