CG : शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता रखना युवती को पड़ा भारी , सनकी आशिक से पीछा छुड़ाना चाह रही थी युवती जो आरोपी को नागवार गुजरी ऑनलाइन से चाकू मंगवाया फिर किया कांड, सरेआम हुए युवती के मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग के गौरेला में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक युवती की हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मंगलवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे एसबीआई गौरेला के सामने 21 वर्षीय रंजना यादव पर उसके जान पहचान वाले दुर्गेश प्रजापति ने बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़े -भिलाई : युवक पर चाकू से हमला: रंगबाजी रोकने पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला , गंभीर रूप से घायल युवक का ईलाज जारी...

घटना के पीछे का कारण हैरान कर देने वाला है | दुर्गेश, जो मरवाही के चिचगोहना रोड स्थित मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप पर काम करता था, पहले से शादीशुदा था उसकी पहली पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी है जिसके बाद उसने लव मैरिज की थी उसकी दो बेटियां भी हैं। 

पुलिस के अनुसार, दुर्गेश शादीशुदा था इसके बावजूद रंजना के साथ उसका पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के महीनों में दोनों के बीच विवाद बढ़ गए थे। रंजना अब दुर्गेश से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन दुर्गेश उसे बार-बार परेशान कर रहा था। दुर्गेश ने कुछ दिन पहले अमेज़न से एक डैगर मंगाया था।

आरोपी ने अमेज़न से चाक़ू आर्डर किया | उस दिन वह पेट्रोल पंप से जल्दी निकलकर, चाकू लेकर रंजना के घर के बाहर इंतजार करने लगा। जब रंजना बाहर निकली, तो दुर्गेश ने उसका पीछा किया और एसबीआई गौरेला के पास रुककर उससे बहस करने लगा। रंजना ने उसे चेतावनी दी कि वह अपने परिवार वालों को बुला लेगी, लेकिन दुर्गेश ने पहले से योजना बनाकर उसके पीठ, पेट, और गले पर कई बार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े -भिलाई के लिए बड़ी उपलब्धि: अमेरिका की एजेंसी ने स्पर्श हॉस्पिटल को दिया क्लिनिकल ट्रायल सेंटर का दर्जा, गंजापन रोकने की दवा के परीक्षण से होगी शुरुआत..

घटना का सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। एसपी भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिरों और साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर नाकेबंदी कर दी। एडिशनल एसपी ओम चंदेल की मॉनिटरिंग में यह अभियान चलाया गया। 

मरवाही पुलिस की एक टीम ने चिचगोहना के एक चौराहे पर दुर्गेश को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

साइबर सेल जीपीएम और सभी थानों की टीमों के तालमेल और रियल टाइम इनपुट शेयरिंग के कारण, पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। आरोपी को गौरेला पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर कर दिया है और यह आवश्यक है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून और त्वरित न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7