भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा, छत्तीसगढ़, कोरबा जिले के मानस नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवती भगवती यादव ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें भगवती ने अपनी आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर में हुई है। भगवती यादव, जो एक ज्वैलर्स की दुकान में कार्यरत थी, ने दोपहर के भोजन के बाद अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सुसाइड नोट में भगवती ने लिखा, "I love you my family और सभी से माफी चाहती हूं, जिंदगी से परेशान हूं। मैं खुद की जिंदगी खुद के तरीके से जीना चाहती हूं, मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रही हूं।"लिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुसाइड नोट को बरामद कर जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इस दुखद घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सभी को झकझोर कर रख दिया है।
मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और समय पर सहायता प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो उसे तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए और परिवार एवं दोस्तों का समर्थन प्राप्त करना चाहिए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

