BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में गिरफ्तारी के विरोध में साधू संतो सहित 5 हजार बजरंग दल कार्यकताओ का प्रदर्शन, आरोप - गौ-रक्षकों को गलत धारा लगाकर किया गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग के मामले में हुई गिरफ्तारियों के बाद रायपुर में हंगामा मच गया है। पिछले तीन घंटों से साधु-संतों और बजरंग दल के 5 हजार कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली का घेराव कर रखा है। बारिश के बावजूद साधु-संत सड़कों पर लेटकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -सीनियर ने मेडिकल छात्र को रैगिंग के नाम पर 300 बार करवाई उठक-बैठक , छात्र की किडनी और लिवर हुई डैमेज...

विरोध प्रदर्शन

चित्रकूट से आए राजीव लोचन महाराज, सर्वेश्वर दास महाराज और आचार्य वेद प्रकाश समेत करीब 5 हजार बजरंग दल कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। दोपहर 3 बजे से ही थाने के बाहर हंगामा जारी है। पुलिस भी स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सतर्क है। रायपुर शहर के 4 ASP, 10 CSP, DSP और 15 से 20 थाना प्रभारी मौके पर तैनात हैं।

संतों की चेतावनी

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संतों का कहना है कि अगर चारों गौ-रक्षकों को नहीं छोड़ा गया तो यहां 100 करोड़ लोग आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ-रक्षकों को गलत धारा लगाकर पकड़ा गया है और उन्हें आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तारी और जांच

पुलिस ने मॉब लिंचिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महासमुंद निवासी नवीन सिंह ठाकुर और मयंक शर्मा, दुर्ग से हर्ष मिश्रा और BJYM नेता राजा अग्रवाल शामिल हैं। SIT का गठन कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा: 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल.

बजरंग दल का पक्ष

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने कहा कि गौ-तस्करों ने पकड़े जाने के डर से महानदी ब्रिज से छलांग लगा दी, जिनमे दो लोगों की मौत पुलिस के आने के बाद हुई है। घायलों की मदद भी गौ-रक्षकों ने ही की थी।इस दौरान ट्रक में सवार तस्कर नशे की हालत में थे।

पुलिस और SIT की कार्रवाई

रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर की अगुवाई में SIT मामले की जांच कर रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में साक्षी हत्याकांड जैसा मामला , सरेआम नकाबपोश शख्स ने युवती को चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट , युवती चीखती रही पर किसी ने नहीं की मदद, आरोपी फरार..

मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

मुस्लिम समुदाय ने आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में 21 जून को बड़ा प्रदर्शन किया था। हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया था।

मृतक सद्दाम के परिवार की व्यथा

सद्दाम कुरैशी के भाई शोएब ने बताया कि घटना के समय सद्दाम ने फोन पर अपने साथ हो रही मारपीट की जानकारी दी थी। फोन पर मारपीट और गाली-गलौज की आवाजें सुनाई दे रही थीं। 

यह भी पढ़े-भिलाई में गैंगवार के बीच चली गोलियां, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल , ईलाज जारी...

 घटना का विवरण

7 जून को आरंग थाना क्षेत्र में सहारनपुर के तीन युवकों की मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी गई थी। 10-12 युवकों ने उनके ट्रक को घेरकर उनकी पिटाई की।इनमें से एक युवक की लाश महानदी में मिली, दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। तीसरे युवक की भी अस्पताल में इलाज वे दौरान मौत हो गई| 

छत्तीसगढ़ की इस घटना ने समाज में गंभीर तनाव और विरोध को जन्म दिया है। मामले की जांच जारी है और सभी पक्ष अपने-अपने तर्क और आरोप प्रस्तुत कर रहे हैं। पुलिस और SIT की कार्रवाई का इंतजार है, जिससे इस मामले का सही और निष्पक्ष समाधान हो सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7