भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, नरेंद्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर और एनडीए की सरकार को मतदाताओं द्वारा तीसरी बार चुने जाने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है। इस अभियान के संचालन हेतु बनाई गई समिति में छत्तीसगढ़ से संयोजक के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।
छग भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 जून से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का अभिनंदन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में 2000 से अधिक मतदाताओं के सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल और श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत, भाजपा का संकल्प पत्र और मोदी की गारंटी जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। इस समिति में अशोक बजाज, भरत सिसोदिया और उपकार चंद्राकर सदस्य होंगे।
श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का यह संस्कार है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है और सदैव उनका धन्यवाद करती है। इसके साथ ही भाजपा जनता से किए गए वादों पर भी चर्चा करती है और उसका रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत करती है।
यही कारण है कि भारत के करोड़ों मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है। विपक्ष ने अनेक प्रयास किए और देश के दुश्मनों का सहयोग भी लिया, लेकिन फिर भी जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार को चुना। राष्ट्र हित में मतदाताओं का यह निर्णय अभिनंदनीय है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

