भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में बीजेपी नेता पर दिल्ली से काम के सिलसिले में आई युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाया है| शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया| मामला तारबहार थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : CG में हुआ भीषण हादसा , श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक को हाइवा ने मारी टक्कर , 25 घायल , 20 की हालत गंभीर....
रायपुर निवासी 43 वर्षीय विश्वजीत सेनगुप्ता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल संयोजक रह चूका है|। वह वर्तमान में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति का पदाधिकारी हैं। विश्वजीत का बिलासपुर में व्यापार विहार के पास ब्यूटी सैलून और स्पा सेंटर है। कुछ समय पहले दिल्ली से 22 साल की एक लड़की यहां काम की तलाश में आई तो विश्वजीत ने उसे काम पर रख लिया।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्वजीत सेनगुप्ता शुक्रवार शाम स्पा में था और वहां अपना काम खत्म करने के बाद वह लड़की को खाना खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया| दोनों ने रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में खाना खाया। इसके बाद वह लड़की को लेकर दोबारा स्पा सेंटर पहुंचा।
पुलिस शिकायतों में लड़की ने दावा किया कि उसने उसे धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे धमकी दी गई कि अगर किसी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा और बदनाम कर दिया जाएगा|
आरोपी लगभग 3 बजे तक लड़की के साथ रहा। सुबह करीब पांच बजे लड़की स्पा सेंटर से बाहर आयी. और तुरंत 112 नंबर पर कॉल की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

