भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी गांव के नाले के पास एक महिला का अधजला शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है|
घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस द्वारा रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की गयी है |वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल पर थी।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह खोडरी गांव में नाले के पास गांव के लोगों ने एक महिला का अधजला शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है; आसपास के लोगों के माध्यम से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी पहचान उजागर न हो इसलिए हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है| महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है|
यह भी पढ़े-HDFC होम और कार लोन (LOAN) ग्राहकों के लिए HDFC ने घोषित किया EMI में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है खास
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

