तीसरी बार PM बनते ही मोदी ने सबसे पहला किया ये काम , किसानों को किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की , देश के 9.3 करोड़ किसानो को मिलेगा लाभ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नरेंद्र मोदी ने PM के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करते ही करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं क़िस्त किसानों के खाते में भेजने के फाइल पर साइन किए।

यह भी पढ़ेसंबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने घर पर सो रही प्रेमिका पर किया एसिड अटैक , युवती की हालत गंभीर, दर्द से कहारते हुए कहा -उसका भी वही हाल होना चाहिये जैसे मेरे साथ किया , आरोपी दरिंदा फरार...

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला फैसला 17वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जारी करने के लिए अधिनियम पर हस्ताक्षर करने का लिया है। बयान के मुताबिक, इस फैसले से देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा. 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के इस 17वें संस्करण में किसानों को करीब 20,000 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े-ओला को टक्कर देने बजाज ने लॉन्च किया Bajaj Chetak 2901: 123Km रेंज और 63Km/h स्पीड के साथ अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स...

हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ऐसे में यह बिल्कुल उचित है कि मामले में पहला हस्ताक्षर किसानों के कल्याण से संबंधित हो. हम भविष्य में कृषि और किसानों के लिए और अधिक काम करना चाहते हैं.''

यह भी पढ़े -बेटे की चाहत में डॉक्टर बना दरिंदा, तंत्र-मंत्र के लिए पंद्रह दिन की बेटी की दे दी बलि, तीसरी संतान भी बेटी होने की वजह से उठाया खौफनाक कदम...

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री किसान योजना लागू हुई। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार से प्रति व्यक्ति 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता मिलती है। यह सहायता डीबीटी(DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों (BANK ACCOUNT)में स्थानांतरित की जाती है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj