भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर, भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की नीयत से घुसे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना ब्लास्ट फर्नेस विभाग के पीछे स्थित विद्युत सब स्टेशन में हुई। भट्टी थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि घटना बीती रात की है, जब यह व्यक्ति बिजली के तार को काटने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। संयंत्र के आईआर विभाग ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि व्यक्ति ने चोरी की नीयत से संयंत्र के भीतर प्रवेश किया था। घटना के समय वह विद्युत प्रभावित तार को काटने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह घटना संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और साथ ही इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता को भी दर्शाती है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

