भिलाई : विवाहिता की मौत मामले में मृतका के पिता ने मौत के पीछे दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, पुलिस को शिकायत पत्र देकर बेटी की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , सुपेला थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती आर्य नगर में रहने वाली विवाहिता रोशनी मिश्रा की संदिग्ध मृत्यु ने गुरुवार को एक नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद मृतका के पिता सेतबंधु तिवारी ने अपनी बेटी की मौत के पीछे दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सेतबंधु तिवारी ने पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी सुपेला को शिकायत पत्र देकर अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ेभिलाई : व्हाट्सएप पर लगाया सुसाइडल नोट और महिला ने लगा ली फांसी , डेढ़ साल की मासूम जब मम्मी- मम्मी की आवाज लगाई तब पति दौड़ कर कमरे में पहुंचा तो...

शिकायत के अनुसार, 2021 में उनकी बेटी रोशनी की शादी आर्यनगर के निवासी प्रशांत मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद से ही रोशनी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सेतबंधु तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद प्रशांत मिश्रा और उसकी मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। इस उत्पीड़न का चरम तब पहुंचा जब रोशनी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।  

मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए सुसाइड नोट की साजिश रची गई, जिसे व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में डाला गया था। रोशनी के पिता का कहना है कि यह घटना एक पूर्व नियोजित हत्या है, न कि आत्महत्या।  

इस मामले में आरोपी पक्षकारों से संपर्क नहीं हो पाया है, और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है| पुलिस की जांच से यह स्पष्ट होगा कि यह वाकई आत्महत्या का मामला है या फिर दहेज हत्या का।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS