मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील में 19 स्थानों पर करीब 200 एकड़ भूमि को अटैच किया है। इनमें अभनपुर तहसील के कोलर, खोरपा, सलोनी और छछानपैरी गांव तथा रायपुर तहसील के मुजगहन, टेमरी, छेरीखेड़ी, शंकरनगर और बोरियाखुर्द क्षेत्र शामिल हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत इस मामले की जांच शुरू की थी। आरोप है कि लॉकडाउन के बाद 2020 से इस एप के जरिए सट्टा खिलाकर प्रमोटर्स और उनसे जुड़े अन्य लोग हर महीने लगभग 500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई कर रहे थे।
प्रोटेक्शन मनी का खुलासा
महादेव बुक एप के प्रमोटर्स पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने अवैध कार्यों पर वैधानिक कार्रवाई को रोकने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों का समर्थन प्राप्त किया। इसके बदले में, उन्हें नियमित रूप से मोटी रकम प्रोटेक्शन मनी के रूप में दी गई। यह भी सामने आया है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस अवैध धनराशि के वितरण में सहयोग किया। इस प्रक्रिया में कई अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संपत्तियां अर्जित कीं।
ईडी ने इस मामले में पहले ही कुछ संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया था। इसके आधार पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भी एफआईआर दर्ज की और 19 लोगों को आरोपी बनाया।
अटैच की गई संपत्तियां
अभनपुर तहसील के ग्राम कोलर में:
- 0.146 हेक्टेयर (खसरा नंबर 60/1)
- 0.540 हेक्टेयर (खसरा नंबर 60/7)
- 1.483 हेक्टेयर (खसरा नंबर 60/12)
- 0.266 हेक्टेयर (खसरा नंबर 60/11)
ग्राम खोरपा में:
- 0.3300 हेक्टेयर (खसरा नंबर 1534)
ग्राम सलोनी में:
- 0.2030 हेक्टेयर (खसरा नंबर 43/1)
- 1.5740 हेक्टेयर (खसरा नंबर 414/12)
- 1.2720 हेक्टेयर (खसरा नंबर 406/3)
- 1.0450 हेक्टेयर (खसरा नंबर 73/26)
ग्राम छछानपैरी में:
- 1798 वर्गफुट (खसरा नंबर 150/2, प्लॉट-195)
- 1798 वर्गफुट (खसरा नंबर 150/2, प्लॉट-196)
ग्राम मुजगहन में:
- 0.3300 हेक्टेयर (खसरा नंबर 436/14)
- 0.1250 हेक्टेयर (खसरा नंबर 143/1)
ग्राम टेमरी में:
- 0.1430 हेक्टेयर (खसरा नंबर 267/11)
ग्राम छेरीखेड़ी में:
- 1.353 हेक्टेयर (खसरा नंबर 244/13)
- 0.592 हेक्टेयर (खसरा नंबर 244/1)
- 1.061 हेक्टेयर (खसरा नंबर 258/2)
शंकरनगर में अशोका रत्न क्षेत्र में:
- 5170.50 वर्गफुट (खसरा नंबर 178/1)
ग्राम बोरियाखुर्द में:
- 0.3200 हेक्टेयर (खसरा नंबर 450/1)

