छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ का तोहफा: PM मोदी 30 मार्च को लॉन्च करेंगे बड़े प्रोजेक्ट्स...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को दोपहर 2 बजे बिलासपुर में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के लिए 33,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 

इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। PM 540 किलोमीटर की पेट्रोल-डीजल पाइपलाइन प्रोजेक्ट शुरू करेंगे और अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, 29 जिलों में 130 हाईटेक पीएमश्री स्कूलों की घोषणा होगी, जो स्मार्ट बोर्ड, आधुनिक लैब और लाइब्रेरी से लैस होंगे। PM आवास योजना के तहत 3 लाख लाभार्थियों को घर की चाबियां भी सौंपी जाएंगी।

डिप्टी CM अरुण साव ने इसे हिंदू नव वर्ष के पहले दिन का ऐतिहासिक मौका बताया। सभा 55 एकड़ के मैदान में होगी, जिसमें करीब 2 लाख लोग शामिल होंगे। व्यवस्था के लिए 5 डोम बनाए गए हैं, जो 120 सेक्टरों में बंटे हैं। हर सेक्टर में 1,000-1,500 लोग बैठ सकेंगे। पानी, नाश्ता, दवा, साफ-सफाई और टॉयलेट की सुविधाएं भी होंगी। सभास्थल पर PM और स्टाफ के लिए 3 हेलीपेड, जबकि राज्यपाल व CM के लिए 2 अतिरिक्त हेलीपेड तैयार किए गए हैं।

 पार्किंग के लिए 9 जगहों पर अलग-अलग जिलों के वाहनों हेतु कलर कोडिंग की गई है।बिजली उत्पादन और ग्रिड को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे। रेल और सड़क परियोजनाएं आदिवासी व औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर करेंगी। सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा जवान तैनात होंगे। SPG अफसरों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। लोगों को 3 घंटे पहले पहुंचना होगा, जहां 1,500 मेटल डिटेक्टर गेट्स से जांच होगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi