भिलाई ब्रेकिंग : सेक्टर-4 में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर कर्मचारी युवक की मौत, आत्महत्या या हादसा ?पुलिस जांच शुरू....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई सेक्टर-4 में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा ड्रेसस नामक प्रतिष्ठान में हुआ, जहाँ युवक 9 महीने से कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सागर सिन्हा (२४ वर्ष) ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, हालाँकि यह भी बात सामने आ रही है की युवक सेल्फी लेने के लिए चढ़ा था जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा उसे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय एक महिला दुकान से कपड़ा लेकर बाहर निकल रही थी उसने सागर को ऊपर खड़े देखा और दुकान के लोगो को सूचित किया | जब तक लोग उसे नीचे उतार पाते तब तक हादसा हो चुका था | स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दुर्ग के पाटन का निवासी था | पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुआ।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की प्रक्रिया जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस की जाँच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi