भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मेले में झूले पर बैठे एक प्रेमी जोड़े की हरकतें देख ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की पिटाई की, फिर दोनों की शादी करवा दी। यह घटना जजुआर पंचायत के उफरौली गाँव में हुई, जहाँ झंडा मेला चल रहा था।मामला तब शुरू हुआ जब विजय कुमार अपनी प्रेमिका रंगीली कुमारी के साथ मेला घूमने पहुँचा।
दोनों झूले पर बैठे और एक-दूसरे को चूमने लगे। इतना ही नहीं, दोनों ने काफी देर तक ऐसी अश्लील हरकतें कीं, जो ग्रामीणों को नागवार गुजरीं। गुस्साए लोगों ने तुरंत झूला रुकवाया और विजय की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने भी दोनों को खूब डाँटा।
फिर ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि इनकी शादी करवा देनी चाहिए, ताकि इन्हें सबक मिले। इसके बाद दोनों को मंदिर ले जाकर शादी करवा दी गई।गाँव वालों के अनुसार, विजय और रंगीली के बीच 8 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रंगीली ने ही विजय को मेले में बुलाया था।
रंगीली चार बहनों में सबसे छोटी है और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता का देहांत हो चुका है और वह गरीब परिवार से है। कॉलेज के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो फोन पर बातों से प्यार में बदली। मेले में मिलने का प्लान बना और यह घटना हो गई।दोनों परिवारों की सहमति से हुई इस शादी से प्रेमी-प्रेमिका खुश हैं। इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


