भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शुक्रवार को रायपुर में ‘सौगात ए मोदी’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 2 बजे रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में होगा। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के तहत मुस्लिम समाज के गरीब परिवारों को सामग्री किट वितरित की जाएगी।
किट वितरण शाम 4 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय, रायपुर में होगा।भाजपा ईद के मौके पर लाखों मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी’ किट बांट रही है। इस किट में कपड़े, दाल, चावल, सेवइयां, सरसों का तेल, चीनी और खजूर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। यह पहल गरीब परिवारों की मदद के लिए की जा रही है।
हालांकि, वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा को मुस्लिम संगठनों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।यह आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथि और पदाधिकारी इस पहल को सफल बनाने के लिए तैयार हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


