छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में निकली 500+ पदों पर बंपर भर्ती: स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य संयोजक, वार्ड बॉय सहित इन पदों पर जल्द करें आवेदन....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत स्टाफ नर्स के 225 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) के 100 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 100 पद, वार्ड बॉय के 50 पद और वार्ड आया के 50 पद भरे जाएंगे।  

इन सभी पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।  

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi