CG : मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर बोला हमला 60 लोग घायल ,अक्षय तृतीया पर मुनि बाबा मंदिर में मची चीख-पुकार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बालोद , अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर बालोद जिले के मुनि बाबा मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों का झुंड श्रद्धालुओं पर टूट पड़ा। लोग पूजा-पाठ में लीन थे, तभी चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

मधुमक्खी हमले के बाद मुनि बाबा मंदिर परिसर में घायल श्रद्धालुओं की अफरा-तफरी की तस्वीर

ग्राम देवगहन स्थित इस मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जुटे थे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पूजा कर ही रहे थे कि तभी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से भगदड़ मच गई। कई लोग मंदिर परिसर से भागते हुए नीचे गिर गए।

विज्ञापन 

करीब 60 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई बच्चों और बुजुर्गों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर घायलों को अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और हालचाल जाना।

यह भी पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..

यह भी पढ़े - PM मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला : भारत में पहली बार होगी जाति जनगणना, कैबिनेट में लगाई मुहर..

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi