भिलाई में बुजुर्गों की आवाज़ बुलंद: सियान आयोग की मांग को लेकर वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने सरकार को लिखा पत्र..

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई। बुजुर्गों की पीड़ा को अब आवाज़ मिल रही है।

वैशाली नगर स्थित सियान सदन में रविवार को वरिष्ठ नागरिक महासंघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ, जहां बुजुर्गों के कल्याण को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

भिलाई सियान सदन में वरिष्ठ नागरिक महासंघ की बैठक का दृश्य - बुजुर्गों ने सियान आयोग की मांग उठाई

सभा में छत्तीसगढ़ राज्य में "सियान आयोग" के गठन की जोरदार मांग की गई। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

विज्ञापन 

भूमि आबंटन की फाइल पर भी उठी आवाज़

महासंघ ने अपने स्थायी कार्यालय हेतु लंबित भूमि आबंटन की फाइल को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग रखी। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को अब ठोस कदम उठाने होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

महासंघ की रिपोर्ट और बुजुर्गों की हकीकत
महासंघ के सचिव गजानंद साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का ब्यौरा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सहमति से स्वीकृत किया। उन्होंने बताया कि महासंघ ने वर्ष भर बुजुर्गों के लिए कई सकारात्मक गतिविधियां संचालित कीं।

“सरकार हमारी अनदेखी कर रही है” – घनश्याम देवांगन
महासंघ के प्रमुख सलाहकार घनश्याम कुमार देवांगन ने केंद्र व राज्य सरकारों पर बुजुर्गों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेंशन जैसी योजनाओं से वंचित बुजुर्ग आज भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सियान आयोग गठित करने और अन्य राज्यों की तर्ज पर बुजुर्गों को सुविधाएं देने की मांग की।

विज्ञापन 

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया।

रेलवे रियायत, टैक्स में छूट और मनोरंजन की भी मांग
उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सहगल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे यात्रा रियायत, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और सियान सदनों में मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराने की मांग रखी। इन सभी प्रस्तावों को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन तक पहुँचाने की बात कही गई।

स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी
इलाके के लोगों ने भी बुजुर्गों की इन मांगों का समर्थन करते हुए शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

सभा में एन. पी. मिश्रा, बाबूलाल साहू, रामायण मिश्रा सहित कई अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए। अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि महासंघ से इस वक्त 12 सियान सदन जुड़े हैं और करीब 3,000 सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी महासंघ बुजुर्गों के हक के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा, ताकि उनके जीवन का यह पड़ाव गरिमामय बन सके।

समस्याएं रखीं, समाधान का भरोसा मिला
सभा के अंत में विभिन्न सियान सदनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। महासंघ ने आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ भावनात्मक माहौल में किया गया।

📣 अगर आप भी बुजुर्गों के हक की आवाज़ बनना चाहते हैं, तो ऐसे आयोजनों से जुड़ें, साथ चलें और समाज को एक सकारात्मक दिशा दें।

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : फिर हुई मौत, फिर वही लिफ्ट! चौहान स्टेट में युवक की लिफ्ट से गिरकर मौत ,चार महीने में गई दूसरी जान..

यह भी पढ़े -भिलाई में सड़क किनारे सजाई शराब की बोतलें: शराबियों के उत्पात का वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi