भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का गंभीर आरोप लगा है। सिख समाज का आक्रोश अब सड़कों पर है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फिल्म पोस्टर में आमिर खान सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की वेशभूषा और रूप में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में वे गुरु नानक देव जी की तरह हाथ उठाकर आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।
सिख धर्म में किसी भी गुरु का भेष धारण करना या उनकी नकल करना पूरी तरह वर्जित है। ऐसे में आमिर खान द्वारा इस रूप में सामने आना सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ सिख समाज ने इस पोस्टर का तीखा विरोध किया है। रायपुर में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में आमिर खान, फिल्म के निर्माता-निर्देशक और पोस्टर डिज़ाइन करने वालों पर धार्मिक भावना आहत करने और षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई है।
प्रदेश सिख समाज के अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा, "हमारे पहले गुरु का रूप धारण करने वालों को समाज माफ नहीं करेगा। यह अक्षम्य अपराध है। पूरे देश में सिख समाज में रोष है।"
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल के प्रमुख मनमोहन सिंह सैलानी ने भी इस घटना को समाज को भड़काने और आपसी फूट डालने की साजिश बताया है। बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "ऐसे किसी भी व्यक्ति को सिख समाज बर्दाश्त नहीं करेगा, चाहे वह आमिर खान हो या कोई और।"
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सिख समाज में नाराज़गी फैल गई। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।
यह भी पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..
यह भी पढ़े - भिलाई : नेवई डैम में नाबालिग की दर्दनाक मौत! कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पानी से निकाला गया शव..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



