भिलाई : नेवई डैम में नाबालिग की दर्दनाक मौत! कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पानी से निकाला गया शव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नेवई डैम की गहराई में समा गई एक मासूम ज़िंदगी...

दुर्ग जिले के नेवई डैम में बुधवार रात एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। 17 साल का अरविंद कोसले, जो भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड 24 कैंप 1 का रहने वाला था, अचानक डैम में डूब गया।

नेवई डैम में नाबालिग की लाश मिली, SDRF ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रेस्क्यू चलता रहा, उम्मीदें टूटती और जुड़ती रहीं।

विज्ञापन 

एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डूबने की खबर मिलते ही टीम को रवाना किया गया। टीम प्रभारी ईश्वर खरे के नेतृत्व में राजू महानंद, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, महेश गंधर्व, दिलीप कुमार, रमेश कुमार और विनय यादव ने कई घंटे तक पानी में डाइव लगाकर शव की तलाश की।

आख़िरकार घंटों की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया। नेवई थाना पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूछताछ कर रही है कि अरविंद डैम तक कैसे पहुंचा और किन हालातों में ये हादसा हुआ।

यह भी पढ़े फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशान? ऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..

यह भी पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi