भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बस्तर संभाग में अगले 5 दिन तक बारिश और ओलों की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी ओर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बस्तर में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। इस अलर्ट के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
वहीं सरगुजा संभाग में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक नीचे बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खेतों में काम कर रहे किसानों ने जल्दी-जल्दी समेटना शुरू किया।
रायपुर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.6°C रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। लेकिन आज से तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है।
बिलासपुर में भी मंगलवार को तापमान 37.4°C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रात का तापमान 20 डिग्री तक गिर गया।
स्थानीय लोगों में इस मौसम को लेकर चर्चा जोरों पर है। कई लोग इसे खेती के लिए लाभकारी तो कुछ इसे नुकसानदायक बता रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताया गया है, जो भूमध्यसागर से उठकर ईरान, अफगानिस्तान होते हुए भारत पहुंच रहा है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं और नमी आ रही है, जिससे बारिश और ओलों की स्थिति बन रही है।मई महीने में इस तरह की बारिश और अंधड़ कोई नई बात नहीं है। बीते वर्षों में भी मई की शुरुआत में ऐसे सिस्टम बनते रहे हैं। रायपुर में 2021 में मई महीने में 93.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
यह भी पढ़े - CG में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त युवक का कटा गला, मौके पर ही मौत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



