भिलाई में कचरे को लेकर बवाल: महिला ने पड़ोसी को आरी से काटने की कोशिश, सीने पर मारी लात – वीडियो वायरल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई के कैलाश नगर में शुक्रवार सुबह ऐसा नजारा देखने मिला, जिसे देखकर इलाके के लोग सन्न रह गए। दो पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक महिला ने आरी तक उठा ली और हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भिलाई के कैलाश नगर में पड़ोसी झगड़े का वायरल वीडियो – महिला ने आरी से हमला किया
कहासुनी की शुरुआत तो सिर्फ कचरा फेंकने को लेकर हुई थी। लेकिन यह बात इतनी बिगड़ गई कि गाली-गलौज से होते हुए मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन

गुस्से में भरी महिला ने लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान एक महिला ने आरी लेकर सामने वाले परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने एक दूसरी महिला को पहले जमीन पर पटका और फिर उसके सीने पर जोरदार लात मार दी। महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस झगड़े में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इलाके के लोगों ने बीच-बचाव कर हालात संभाले।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया और महिला के हाथ से आरी छीन ली। वहीं सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि पुलिस ने अभी किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - मंगेतर के सामने 18 साल की युवती से गैंगरेप, रात में खेत मिलने पहुंची थी युवती फिर 6 दरिंदों ने बनाया दरिंदगी का Video..

यह भी पढ़े रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला 27 साल की युवती को, भेजा बाहर आया, हड्डियों के हुए टुकड़े -टुकड़े..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK