रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला 27 साल की युवती को, भेजा बाहर आया, हड्डियों के हुए टुकड़े -टुकड़े..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने 27 साल की युवती को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवती का भेजा बाहर आ गया और सिर व छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गईं।

रायपुर में ट्रक हादसे का सीसीटीवी फुटेज, युवती की दर्दनाक मौत | Raipur Truck Accident Tanya Reddy

घटना करीब सुबह 11:30 बजे की है। मृतक युवती की पहचान एल. तान्या रेड्डी के रूप में हुई है। वह स्कूटी से मैग्नेटो मॉल की तरफ से मरीन ड्राइव की ओर जा रही थी, तभी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई।

विज्ञापन

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक रेड सिग्नल पर खड़ा था। जैसे ही ग्रीन सिग्नल हुआ, ट्रक टाटीबंध की ओर बढ़ा। उसी वक्त स्कूटी ट्रक के बाईं तरफ आ गई, जिसे ड्राइवर देख नहीं पाया। स्कूटी ट्रक के सामने फंस गई और तान्या ट्रक के पिछले चक्के में बुरी तरह दब गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टायर सिर पर चढ़ने से भेजा बाहर आ गया। मौके पर ही तान्या की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई और ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य कराया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

तान्या, गोल्डन स्काई अपार्टमेंट फेज-2, वीआईपी रोड की निवासी थी। स्कूटी से वह शहर की ओर निकली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक बैग मिला है, जिससे आशंका है कि वो कहीं जॉब के लिए जा रही थी। हादसे के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं, जो हादसे की भयावहता बयां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेमंगेतर के सामने 18 साल की युवती से गैंगरेप, रात में खेत मिलने पहुंची थी युवती फिर 6 दरिंदों ने बनाया दरिंदगी का Video..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK