भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔶 कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तड़के चली गोलियों की गूंज... 18 नक्सली ढेर
(छग) बीजापुर ज़िले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। सोमवार सुबह से जारी इस ऑपरेशन में अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
🔶 ड्रोन कैमरे ने खोली नक्सलियों की पोल
बताया जा रहा है कि ड्रोन कैमरों से नक्सलियों की मूवमेंट की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया। चारों ओर से घेरे में आए नक्सलियों पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जो अब तक जारी है।
विज्ञापन
🔶 20 से 22 नक्सलियों की मौत की आशंका
माना जा रहा है कि अब तक कुल 20 से 22 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है, जिनमें से 18 के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी शवों की तलाश जारी है।
🔶 सीनियर अफसरों की मॉनिटरिंग में चल रहा ऑपरेशन
इस पूरे अभियान की निगरानी खुद दिल्ली से सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज भी पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔶 स्थानीय लोग भी सहमे हुए हैं
इलाके में अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद गांवों में दहशत का माहौल है।
🔶 जवानों की बहादुरी को सलाम
डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानों ने मिलकर नक्सलियों को करारा जवाब दिया है। ये ऑपरेशन अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
यह भी पढ़े - CG में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त युवक का कटा गला, मौके पर ही मौत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



