भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज, 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के नतीजों की घोषणा करेंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 5.71 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित हुई थी और उसी महीने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 17 अप्रैल तक कॉपियों की जांच पूरी करने का लक्ष्य था। निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया और अब परिणाम तैयार हैं।
विज्ञापन
पिछले साल (2024) 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.61% और 12वीं का 80.74% रहा था। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए स्टेप्स:
1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘10वीं/12वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
3. रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़े - CG में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त युवक का कटा गला, मौके पर ही मौत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



