छत्तीसगढ़ की टॉपर के सक्सेस स्टोरी : ब्लड कैंसर से जूझती इशिका बनी टॉपर व अखबार बांटने वाले अखिल ने सभी को चौंकाया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कांकेर जिले की दो होनहारों ने ऐसा इतिहास रचा है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात बन गया है। एक तरफ जहां ब्लड कैंसर से लड़ रही इशिका ने प्रदेश टॉप किया, वहीं अखबार बांटने वाले अखिल ने दूसरी बार टॉप रैंक लाकर सबको चौंका दिया।

इशिका बाला और अखिल सेन की सक्सेस स्टोरी – कांकेर जिले के टॉपर्स

कांकेर जिले के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में यहां के बच्चों ने प्रदेशभर में टॉप किया है।

विज्ञापन

ग्राम गोंडाहूर की छात्रा इशिका बाला ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में पहला स्थान पाया है। दो साल से ब्लड कैंसर से जूझ रही इशिका ने कभी हार नहीं मानी। बीते साल की वार्षिक परीक्षा में बीमारी की वजह से शामिल नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार दोहरी जंग लड़ी – बीमारी से भी और परीक्षा से भी – और दोनों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इशिका के पिता शंकर बाला किसान हैं और मां इति बाला गृहिणी। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आंखों में आंसू लिए खुशी जताई।

दूसरी तरफ ग्राम कोदागांव के अखिल सेन ने 12वीं में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर फिर से टॉप रैंक हासिल किया है। इससे पहले 10वीं में वह आठवें स्थान पर थे। अखिल आज भी अखबार बांटने का काम करते हैं।

अखिल ने बताया कि 11वीं से ही उन्होंने मेहनत शुरू कर दी थी और 12वीं में भी जमकर पढ़ाई की। वे बिजनेसमैन बनना चाहते हैं और इसलिए कॉमर्स चुना। उनका सपना है कि फाइनेंस सेक्टर में जाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनें।

परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों में भी गर्व और खुशी है। इन दोनों टॉपर्स ने यह साबित कर दिया है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, अगर इरादा मजबूत हो तो हर बाधा को पार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन सिंदूर : S-400 ने बचाई भारत की शान, पाक के 15 हमलों को किया नाकाम; हार्पी ड्रोन से पलटवार में तबाह हुए एयर डिफेंस सिस्टम, PSL का रावलपिंडी मैच रद्द

यह भी पढ़े - भिलाई : शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी का खुलासा, राउरकेला से पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi