भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी का घर, हल्दी की महक और रिश्तेदारों की भीड़... सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक जो हुआ, उसने सबको सन्न कर दिया। मंडप में हल्दी लगाए बैठे दूल्हा जैसे ही पुलिस की गिरफ्त में आया, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना कवर्धा जिले की है, जहां SIB का प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी अपनी शादी की हल्दी रस्म में बैठा था। तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दूल्हे को मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। हल्दी लगे चेहरे और शादी के कपड़ों में दूल्हा जब हथकड़ी में बाहर निकला, तो मेहमानों और परिजनों की आंखें फटी रह गईं।
विज्ञापन
पुलिस को जैसे ही उसकी लोकेशन की जानकारी मिली, टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर उसे मंडप से गिरफ्तार कर लिया। शाम को बारात निकलने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने प्रशासन से इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायतें थीं, लेकिन इस बार सबूत इतने पुख्ता थे कि तत्काल गिरफ्तारी करनी पड़ी।
यह भी पढ़े - रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला 27 साल की युवती को, भेजा बाहर आया, हड्डियों के हुए टुकड़े -टुकड़े..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



