भिलाई में इनोवा कार बनी हुक्का बार: ट्रैफिक ऑफिस के सामने हुक्का पार्टी करते 5 युवक रंगे हाथों गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🚨 भिलाई की सड़कों पर रईसजादों की हुक्का पार्टी, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों

शहर के बीचों-बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इनोवा कार के अंदर 5 युवक खुलेआम हुक्का पार्टी करते रंगे हाथों पकड़ लिए गए। मामला ट्रैफिक कार्यालय के सामने का है, जहां सड़क किनारे खड़ी कार को असली 'हुक्का बार' बना दिया गया था।

दुर्ग में हुक्का पीते 5 युवक इनोवा कार से गिरफ्तार - सुपेला पुलिस एक्शन

👮‍♂️ सुपेला पुलिस की कार्रवाई, कोटपा एक्ट में केस दर्ज

घटना बुधवार की है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि मेन रोड पर एक इनोवा कार खड़ी है और उसमें कुछ युवक हुक्का पी रहे हैं, सुपेला पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवक घबरा गए, लेकिन पुलिस ने पांचों को कार के अंदर से हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📛 गिरफ्तार हुए ये युवक
गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम हैं – अनिकेत नायक, ऋषभ कुमार जैन, दीपक गुप्ता, दुर्गेश कुमार घृतलहरे और आयुष सोनी। सभी को कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से पुरानी इनोवा कार (CG 07 BH 9500) भी जब्त की गई है।

विज्ञापन

🪔 ये सामान भी बरामद

पुलिस ने कार से एक पुराना लकड़ी वाला हुक्का पाइप, स्टील का हुक्का पार्ट, कांच की मटकी, सीलबंद हुक्का पॉट, हर्बल फ्लेवर का पैकेट, कोक के दो पैकेट (एक बंद, एक खुला) और खुला पेपर जब्त किया है।


यह भी पढ़े सुहागरात पर दूल्हे ने तोड़ा दम: नई दुल्हन करती रही इंतजार और युवक ने पेड़ पर जाकर लगा ली फांसी , दोनों की हुई थी लव मैरिज

यह भी पढ़े भिलाई में दो गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति जब्त, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत

यह भी पढ़े CG: नकाबपोश बदमाशों का ज्वेलर्स शॉप पर हमला: पिता के सिर पर रिवॉल्वर से वार, बेटी को मारी गोली

यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पूरे परिवार की निर्मम हत्या! फिर कर ली खुदखुशी..

यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK