भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में पुलिस ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। "ऑपरेशन विश्वास" नाम के इस विशेष अभियान के तहत जिले भर में फरार वारंटियों की धरपकड़ की गई।
15-16 मई की रात दुर्ग पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर उन आरोपियों को पकड़ना शुरू किया, जो सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने हर थाना क्षेत्र में विशेष टीम गठित की और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
इसी के साथ थाना छावनी क्षेत्र के एक कुख्यात गुंडे पर जिला बदर की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने इन सभी वारंटियों के नाम सूचीबद्ध कर उनके फिंगरप्रिंट का डाटा बेस तैयार किया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
अभियान में जिले के तमाम थानों के अलावा एसीसीयू की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर सराहना भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन से अपराधियों में खौफ पैदा होगा।
यह भी पढ़े - रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला 27 साल की युवती को, भेजा बाहर आया, हड्डियों के हुए टुकड़े -टुकड़े..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



