भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरगुजा, छत्तीसगढ़।सोमवार की सुबह रामगढ़ पहाड़ी एक दर्दनाक हादसे का गवाह बनी। पूजा करने परिवार के साथ पहुंची 11 साल की मासूम बच्ची बेबी राजवाड़े खाई में गिर गई।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह पहाड़ी पर उछलकूद कर रहे बंदरों से डर गई और खुद को बचाने की कोशिश में करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
बेबी ने जैसे ही डर के मारे भागने की कोशिश की, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई के किनारे से फिसलती हुई नीचे जा गिरी। हादसे के बाद परिवार वालों की चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी अशोक बैगा ने फौरन वन विभाग और उदयपुर पुलिस को घटना की खबर दी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि यह पहली बार नहीं है। ठीक एक महीने पहले 3 अप्रैल को भी एक बच्ची यहां बंदरों की वजह से 200 फीट नीचे गिर गई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त इंतजाम नहीं किए गए।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। फौरन एक रेस्क्यू टीम बनाई गई जिसमें अशोक बैगा, परमेश्वर, हिमांचल और अंकित जैसे स्थानीय लोग शामिल हुए। रस्सियों के सहारे टीम खाई में उतरी। नीचे घायल अवस्था में बेबी मिली। उसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बच्ची को जिंदा और होश में देखकर परिजन की आंखों में आंसू थे, मगर राहत भी थी। भीड़ में मौजूद हर किसी ने राहत की सांस ली।
ऐसे हादसे हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब प्राथमिकता क्यों नहीं है?
🙏 अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे स्थानों पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम हों, तो हमारी खबरों से जुड़े रहें।
📲 "भिलाई की पत्रिका" पर लोकल न्यूज सबसे पहले पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



