भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर की रेलवे महिला अफसर विनीता की मौत ने सबको झकझोर दिया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे की महिला अफसर और नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। एक साल की लंबी चुप्पी के बाद पुलिस ने आखिरकार उसके पति ओब्रे हेल को गिरफ्तार कर लिया है।
प्यार में बंधी थी ज़िंदगी, पर रिश्तों में था ज़हर
विनीता ने ओब्रे हेल से प्रेम विवाह किया था। दोनों एनई कॉलोनी में रहते थे। लेकिन वक्त के साथ रिश्ता बिगड़ता चला गया। ओब्रे का दूसरी महिला से अवैध संबंध और विनीता के साथ लगातार मारपीट की बात सामने आई है। 6 अप्रैल 2024 को विनीता ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
माँ-बाप ने उठाए सवाल, कहा- ये सुसाइड नहीं हत्या है
घटना के बाद से ही विनीता के परिजन इसे सुसाइड नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या बता रहे थे। बड़ी बहन रिंकी ने साफ कहा था, “विनीता इतनी कमजोर नहीं थी कि सुसाइड कर ले। घटना से एक दिन पहले हमारी वीडियो कॉल पर बात हुई थी, वो बिल्कुल ठीक थी।”
घरेलू हिंसा, धोखा और लालच की कहानी
परिजनों का कहना है कि ओब्रे ने पैसों की लालच में विनीता से शादी की थी। खुद बेरोजगार था, जिम खुलवाया गया, फिर और भी बिज़नेस के लिए पैसे दिए गए – पर सब बर्बाद कर दिया। दूसरी औरतों से संबंध को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। विनीता घरेलू हिंसा की शिकार थी।
शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश
ओब्रे ने पुलिस की जांच को भटकाने के लिए रेलवे अफसरों पर प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाया। लेकिन जब दिल्ली से विनीता के परिजन बिलासपुर आए, तो असली कहानी सामने आने लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब विनीता का मोबाइल खंगाला तो उसमें मारपीट के कई वीडियो और चैट मिले। इसी के आधार पर आरोपी ओब्रे हेल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीएसपी अक्षय साबद्रा ने पुष्टि की है कि साक्ष्य बेहद मजबूत हैं।
एक होनहार बेटी की करुण कहानी
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली विनीता साहनी स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में कमर्शियल इंस्पेक्टर बनी थीं। बेटी के साथ एनई कॉलोनी में रहती थीं। खेल की दुनिया से लेकर नौकरी तक उन्होंने हर जगह नाम कमाया, लेकिन निजी जिंदगी में झेलनी पड़ी ज़िंदगी की सबसे बड़ी चोट।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



