अब साल में दो बार होगा CBSE 10वीं का एग्जाम, छात्रों को मिलेगा सुधार का विकल्प..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब छात्रों को मिलेगा दोहरा मौका, CBSE ने 2026 से लागू की नई परीक्षा प्रणाली

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। 2026 से छात्र साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। इसका मकसद बोर्ड एग्जाम का दबाव कम करना है।

CBSE Board Exam 2026 Update – अब साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, छात्रों को मिलेगा सुधार का मौका

नई शिक्षा नीति के तहत यह कदम छात्रों को मानसिक राहत देने के लिए उठाया गया है। पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी और उसका रिजल्ट अप्रैल में आएगा। वहीं दूसरी परीक्षा मई में होगी, जिसका रिजल्ट जून में जारी होगा।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🔹 सिर्फ पहली परीक्षा देने वाले ही दूसरी में बैठ सकेंगे
CBSE ने साफ किया है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा उन्हीं छात्रों के लिए होगी जो पहली परीक्षा में शामिल होंगे। इसका मतलब ये है कि बिना पहली परीक्षा दिए कोई छात्र दूसरी परीक्षा नहीं दे पाएगा।

🔹 पास स्टूडेंट्स को भी मिलेगा दोबारा मौका
अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में पास भी हो जाता है, लेकिन किसी विषय में कम नंबर आते हैं, तो वह दूसरी परीक्षा में तीन विषयों तक फिर से परीक्षा दे सकता है। इसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और एक भाषा विषय शामिल हैं।

विज्ञापन

🔹 जो नंबर अच्छे होंगे वही जुड़ेंगे
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा, उसे ही फाइनल रिजल्ट में शामिल किया जाएगा। यानी यदि दूसरी परीक्षा में नंबर घट जाते हैं, तो पहली परीक्षा वाले नंबर ही मान्य होंगे।

🔹 3 विषयों की परीक्षा अनिवार्य
दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में कम से कम तीन विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। अगर कोई छात्र यह शर्त पूरी नहीं करता है, तो वह मई वाली परीक्षा नहीं दे सकेगा और उसे अगले साल फरवरी में ही फिर से मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े बॉयफ्रेंड से मिलना जुलना माँ को नहीं था पसन्द फिर10वीं की छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की बेरहमी से हत्या की

यह भी पढ़े - 41 साल बाद भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में जलवा: ‘व्हाट ए राइड’ बोलकर भावुक कर गए शुभांशु, अंतरिक्ष में ले गए भारतीय स्वाद..

यह भी पढ़े - भिलाई में पब्लिक प्लेस में पेड़ के नीचे पोर्न देखना और दिखाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार होकर सीधे पहुंचा जेल

यह भी पढ़े रायपुर में फिर एक सनसनीखेज वारदात : चलती कार से फेंका गया युवक का शव, युवती समेत 3 हिरासत में – ड्रग्स ओवरडोज से मौत की आशंका..

यह भी पढ़े ईरान में छत्तीसगढ़ का बेटा फंसा, 60 भारतीयों के साथ संकट में! परिजन बेहाल, प्रशासन से लगाई गुहार


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK