भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में आई ऐतिहासिक सुबह!
प्रदेश में पहली बार यूनिसेफ, WHO, AIIMS समेत 5 बड़ी संस्थाओं के साथ राज्य सरकार ने हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और मजबूती देना है।
नवा रायपुर के महानदी भवन में हुए इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने एक नया अध्याय लिखा।इस दौरान स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक डॉ. एस.के. पामभोई और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस समझौते में शामिल संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी—
🔹 AIIMS रायपुर मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सहयोग करेगा
🔹 यूनिसेफ बाल पोषण और मातृत्व सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती देगा
🔹 WHO संचारी व गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और निगरानी को बेहतर बनाएगा
🔹 UNDP टीकाकरण कार्यक्रमों को तकनीकी सहायता देगा
🔹 सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज किशोर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगा
🔹 BVHA लक्षित समुदायों में स्वास्थ्य हस्तक्षेप को लागू करेगा
🔹 निमहांस मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगा
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस समझौते से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम छोर तक आसान होगी।खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यह भागीदारी मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने, डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने और पारदर्शिता बढ़ाने में कारगर होगी।
यह भी पढ़े - यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ 2025 में निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025: पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और लिंक
यह भी पढ़े - पैन कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से? (NSDL व UTI दोनों तरीके) – 2025 में पूरी जानकारी..
यह भी पढ़े - किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें 2025 – पूरी जानकारी
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



