छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव! सुब्रत साहू सबसे आगे, पिंगुआ का भी नाम चर्चा में..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक बदलाव की घड़ी आ चुकी है। आज राज्य को मिल सकता है अपना 13वां मुख्य सचिव।

मुख्य सचिव की रेस में सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ की तस्वीरें – छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपडेट

रेस में सबसे आगे चल रहे हैं 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस सुब्रत साहू। लेकिन मनोज पिंगुआ का नाम भी जोर-शोर से चर्चा में है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही नए मुख्य सचिव के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे  

मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज हो रहे रिटायर
राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अचानक राज्यपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

मुलाकात के फोटो भी हुए जारी
सीएम सचिवालय ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल की तस्वीरें जारी कर बताया कि यह राजभवन में हुई औपचारिक मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और राज्य हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन

सुब्रत साहू की लोकप्रियता बढ़ी
सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के अफसर हैं और देश के 50 प्रभावशाली आईएएस में शुमार हो चुके हैं। फिलहाल वे धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। रामलला तीर्थ दर्शन योजना में इनकी अहम भूमिका रही है।

मनोज पिंगुआ भी रेस में बराबरी पर
मनोज पिंगुआ, 1994 बैच के सीनियर आईएएस हैं। हाल ही में वे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मिले थे, जिससे उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई। माना जा रहा है कि इस बाबत सीएम ने राज्यपाल को पूरी जानकारी दी है।

स्थानीय प्रशासनिक हलकों में हलचल
मनोज पिंगुआ को शांत और साफ-सुथरी छवि वाला अधिकारी माना जाता है। वर्तमान में वे गृह और जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

जांजगीर-चांपा के दूसरे कलेक्टर रहे पिंगुआ
पिंगुआ ने राज्य में कई ज़िलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया है, जिसमें धमतरी और सरगुजा शामिल हैं। वे जांजगीर-चांपा के दूसरे कलेक्टर बने थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी वे कार्य कर चुके हैं और वहां से लौटने के बाद कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।

यह भी पढ़े - दुर्ग में सेक्सटॉर्शन का मामला: जीजा-साली की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की शिकायत , 2 लाख ऐंठे, एक गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK