भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर से सेहतभरी सौगात, माताओं और बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज
कुनकुरी, जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले के कुनकुरी को एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु चिकित्सालय की आधारशिला रखी। साथ ही 50 लाख रुपये से बनने वाली ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “जशपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक नई कड़ी जुड़ रही है। ये अस्पताल फरसाबहार, कांसाबेल और दुलदुला सहित आसपास के कई क्षेत्रों की माताओं, बहनों और बच्चों को राहत देगा।”
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि जशपुर में 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस साल के बजट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का भी प्रावधान है। साथ ही नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने की भी योजना है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना और जेनरिक दवा दुकानों के माध्यम से आम लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना योजना स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। मितानिन बहनों के मानदेय का भुगतान अब ऑनलाइन हो रहा है, जिससे पारदर्शिता आई है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को ज़मीन पर उतारने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने बताया कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी हो रही है और प्रति क्विंटल 3,100 रुपये मिल रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा भुगतान किया जा रहा है।
गरीबों और श्रमिकों को भी मिला सहारा
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए तेजी से मकान बन रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की मदद मिल रही है। वहीं, 5.60 लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को 10,000 रुपये की विशेष सहायता राशि दी गई है।
गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल सेवा
पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने का कार्य जारी है, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग और धन जमा-निकासी जैसी सुविधाएं गांव में ही मिलेंगी। अगले पंचायती राज दिवस तक सभी पंचायतों में ये सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
योग को अपनाएं, स्वस्थ रहें
विश्व योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
आदिवासी अंचल को मिला मातृत्व सुरक्षा का भरोसा
प्रस्तावित 50 बिस्तरों वाला यह मातृ-शिशु अस्पताल कुनकुरी ही नहीं, बल्कि फरसाबहार, कांसाबेल और दुलदुला की महिलाओं और बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। स्थानीय स्तर पर प्रसवपूर्व देखभाल, प्रसव और गंभीर बीमारियों का इलाज संभव होगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में लैब जांच की सुविधा भी दी जाएगी।
इस अवसर पर मौजूद रहे कई गणमान्य
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
यह भी पढ़े - चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस पर नकाबपोश का हमला, पर्स-मोबाइल लूटने की कोशिश, चेहरे पर मारा मुक्का
यह भी पढ़े - प्रदेश में अब बिना HSRP नंबर प्लेट चलाए तो अब सीधा चालान! परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान..



