दुर्ग में बीएसपी अधिकारी के नए घर में बड़ी चोरी: गृह प्रवेश की रात चोरों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर और मोबाइल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दुर्ग। गृह प्रवेश के मौके पर खुशियां मातम में बदल गईं। जिले के उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी चंद्रनगर में बीएसपी अधिकारी के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से दो मोबाइल फोन और 8 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के जेवर चुरा लिए।

दुर्ग में बीएसपी अधिकारी के घर चोरी की घटना - गृह प्रवेश के दिन उड़ाए गए 8 लाख के जेवर और मोबाइल

सुबह जागे तो खुला था गेट

जानकारी के अनुसार, बीएसपी में माइंस कंट्रोलर के पद पर पदस्थ शशि कुमार उपाध्याय ने हाल ही में उमरपोटी चंद्रनगर में नया मकान बनवाया है। 6 जून को उन्होंने गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा था।

विज्ञापन

7 जून की सुबह करीब 4 बजे उनका भांजा मयंक मिश्रा उठा तो देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ था। बाहर जाकर देखा तो एक बैग गिरा पड़ा था और उसका सारा सामान बिखरा हुआ था। यह देख वह घबरा गया और बाकी परिजनों को जगाया।

कटी मिली दरवाजे की जाली
शशि उपाध्याय और परिजन जब बाहर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट में लगे जालीदार दरवाजे की जाली कटी हुई थी। अंदर जाकर जब सामान चेक किया गया तो वनप्लस नॉर्ड, बेटी का आईफोन और भांजे का सैमसंग मोबाइल गायब मिला।

महिला के गहने भी उड़ाए
शशि की पत्नी रीता उपाध्याय ने जब अपना ट्रॉली बैग चेक किया तो उसमें से सोने का हार और चेन भी गायब थी। आसपास पूछताछ करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत उतई थाना जाकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

कितनी कीमत के थे जेवर?
शशि उपाध्याय के अनुसार, चोरी हुए सोने के हार का वजन करीब 8 तोला और चेन का वजन करीब 4 तोला था। मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से इन जेवरों की कीमत 8 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने पुराने भाव के आधार पर चोरी की कुल कीमत 1.60 लाख रुपए आंकी है।

पुलिस जुटी जांच में
उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


यह भी पढ़े - पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने पाएं 9,250 रूपये की पक्की कमाई! पाएं बैंक FD से ज्यादा ब्याजजानिए कैसे ?

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह भी पढ़े दुर्ग में बेटे ने पिता की हत्या कर मचाया कोहराम, पत्नी से झगड़ा रोकना पड़ा जानलेवा..

यह भी पढ़ेअब 1 लाख के सोने पर 85 हजार तक मिलेगा लोन, RBI ने बदले नियम; छोटे शहरों में लोगों को होगा सीधा फायदा!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK