दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा: 1.5 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, इलाके में हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, इलाके में मचा हड़कंप। डेढ़ करोड़ से ज्यादा का माल जब्त कर फैक्ट्री को सील किया गया।

दुर्ग गुटखा फैक्ट्री में छापा, 1.54 करोड़ का अवैध माल जब्त

दुर्ग जिले के ग्राम कोनारी में बिना लाइसेंस के चल रही गुटखा फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छापा मारा। इस कार्रवाई में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का अवैध माल बरामद हुआ।

👉 सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन
खाद्य एवं औषधि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि ग्राम कोनारी में ‘कोमल फूड प्रोडक्ट’ नाम से एक फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा है। विभाग ने इसकी जानकारी दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह को दी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

👉 कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुई टीम

कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग ने एक टीम बनाकर 4 जून को कोमल फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापा मारा। टीम ने मौके पर पहुंचते ही पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया।

👉 फैक्ट्री में क्या-क्या मिला?
जांच के दौरान फैक्ट्री के भीतर से भारी मात्रा में कच्ची खड़ी सुपारी और कटी हुई सुपारी जब्त की गई। अधिकारियों ने सुपारी के सैंपल लेकर रायपुर स्थित लैब भेज दिए हैं।

👉 जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिचा शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अन्य अधिकारी नारद खोमरे, खीरसागर पटेल, लैब टेक्नीशियन प्रकाश परमार और सैंपल सहायक कामिनी महेश्वरी भी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

👉 तंबाकू युक्त जर्दा बनाने की आशंका

फैक्ट्री के भीतर तंबाकू युक्त गुटखा तैयार किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। रायपुर लैब की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा कि सुपारी में तंबाकू के अवशेष हैं या नहीं।

👉 फैक्ट्री संचालक को किया तलब
फैक्ट्री सील करने के बाद 6 जून को अधिकारी फिर से मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री संचालक को तलब कर गवाहों के सामने कटी और खड़ी सुपारी को सील कर पंचनामा तैयार किया।

👉 कितना माल जब्त हुआ?
🔹 खड़ी सुपाड़ी (कच्ची): 1050 बोरी (52,500 किग्रा), कीमत - ₹1,20,75,000
🔹 कटी सुपाड़ी (कच्ची): 247 बोरी (12,350 किग्रा), कीमत - ₹33,34,500
🔹 कुल जब्ती मूल्य: ₹1 करोड़ 54,09,500 रूपये 

यह भी पढ़े भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: युवक को चाकू से गोदा, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़े -राजनांदगांव: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी, जूतों की माला पहनाई, बीजेपी नेताओं में उबाल, मामला दर्ज

यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK