भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , धमतरी जिले में कर्ज में डूबे एक युवक ने गंगरेल डैम में डूबने का नाटक कर दिल्ली भाग जाने की हैरान करने वाली साजिश रची। पुलिस ने 12 दिन की मशक्कत के बाद उसे दिल्ली से बरामद कर रुद्री थाना ले आई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं, इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है।
ऐसे रची थी पूरी साजिश
जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी (30 वर्ष) 24 मई को अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल डैम घूमने आया था। दोनों एक रिसॉर्ट में रुके।
विज्ञापन
डूबने की आशंका, 5 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस को शुरू में डूबने की आशंका हुई। गोताखोरों और रायपुर से बुलाई गई SDRF टीम की मदद से पांच दिन तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
मोबाइल लोकेशन ने खोला राज
इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि हेमंत के पास एक और मोबाइल नंबर भी है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
उस नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली गई। तभी हेमंत ने खुद अपने परिवार को कॉल कर बताया कि वह दिल्ली में है और कर्ज से परेशान होने के चलते महीनेभर बाद लौटेगा। पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर 12 दिन बाद दिल्ली में हेमंत को ट्रेस कर दबोच लिया और रुद्री थाना ले आई।
होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
पुलिस अब इस फर्जीवाड़े और समाज में भ्रम फैलाने की मंशा को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है और युवक पर सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े - भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: युवक को चाकू से गोदा, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़े - अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..
यह भी पढ़े - कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



