कांकेर ज़िले के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव पी.व्ही.70 शांतिनगर से आत्मा झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।
इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में गहरा शोक फैल गया।
माता-पिता ने भी ज़हर खाया था, लेकिन उन्हें समय रहते सिविल अस्पताल पखांजूर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ज़हर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असल वजह साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़े - रायपुर में कचरे से बनेगी गैस! 100 करोड़ की इन्वेस्टमेंट, हर साल मिलेगा 1 करोड़ का GST..
यह भी पढ़े - भिलाई में दर्दनाक हादसा: कॉलेज एडमिशन से लौट रही बहनों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत, दूसरी एम्स रेफर..
यह भी पढ़े - भिलाई में सनकी आशिक का कहर: शादी से इनकार पर महिला के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी महिला..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |


