भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा के सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक 19 वर्षीय युवक, राहुल सारथी, ने अपनी पूर्व प्रेमिका, जो कि नाबालिग है, और उसकी मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
"तू मेरी थी, मेरी ही रहेगी..." कहकर उसने नाबालिग के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाके में सनसनी फैल गई।विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बताया जाता है कि राहुल और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे। पहले राहुल का लड़की के घर आना-जाना लगा रहता था, लेकिन जल्द ही उसका व्यवहार बदल गया। वह गाली-गलौच और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, वह लड़की के माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।
इस उत्पीड़न से तंग आकर मां-बेटी ने पास की कॉलोनी में घर बदल लिया, मगर राहुल का पीछा नहीं छूटागुरुवार को राहुल पीड़िता के घर पहुंचा और गले पर चाकू रखकर धमकी दी। उसी शाम, बातचीत के लिए पीड़िता और उसकी मां राहुल के घर गईं, लेकिन वहां बहस ने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
घायल लड़की को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शुरू में मारपीट का मामला दर्ज किया, लेकिन जांच के बाद हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि राहुल उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार धमकी देता था कि "तू मेरी थी, मेरी ही रहेगी, किसी और की नहीं हो सकती।
यह भी पढ़े - सोनम ने 5 साल छोटे प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, राजा रघुवंशी केस में हुआ बड़ा खुलासा..
यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशान? ऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



