भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मरीन ड्राइव के लिए उजड़े आशियाने, टूटी उम्मीदें
रायगढ़ के कायाघाट क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब प्रशासन ने मरीन ड्राइव निर्माण के पहले चरण में 15 घरों पर बुलडोजर चला दिया। देर रात मिले नोटिस से लोग पहले ही परेशान थे, ऊपर से सुबह-सुबह घर उजड़ते देख महिलाएं फूट पड़ीं।
रात में थम गया था विरोध, सुबह टूटा सबकुछ
शुक्रवार की रात, सैकड़ों लोग विरोध करते हुए कलेक्टर बंगले तक पहुंच गए थे। आवाज़ें उठीं, नारे लगे लेकिन प्रशासन अपनी बात पर अडिग रहा। देर रात लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। पर सुबह होते ही बुलडोजर की गरज ने सन्नाटा तोड़ दिया।
विज्ञापन
तोड़फोड़ शुरू होते ही महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोका। उनकी पुलिस से तीखी झड़प हो गई। महिला पुलिस बल ने उन्हें पीछे खदेड़ा। मौके पर तनाव का माहौल रहा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी देखी गई।
घर से सामान निकालते लोग, जेसीबी-पोकलेन का तांडव
चार जेसीबी और दो पोकलेन लगातार तोड़फोड़ में जुटे रहे। लोग घरों से अपना सामान निकालकर किनारे लगाते रहे। आंखों में आँसू और दिल में दर्द... लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था।
'घर के बदले घर' का वादा, फिर भी गुस्सा बरकरार
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि उन्हें घर के बदले घर और ज़मीन के बदले ज़मीन दी जाएगी। तब जाकर विरोध शांत हुआ। मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर भी जमकर नारेबाजी हुई।
CSR फंड से राहत, लेकिन क्या ये काफी है?
मंत्री ओपी चौधरी ने मरीन ड्राइव विस्थापितों को CSR फंड से मदद का ऐलान किया है। हर वयस्क को आवास का लाभ और घर के बदले 75,000 रुपये देने की बात कही गई। कुल 75 लाख की राशि तय की गई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
विकास की राह पर रायगढ़, पर भारी कीमत चुकानी पड़ रही
29 करोड़ की लागत से कायाघाट से शनिमंदिर तक मरीन ड्राइव का निर्माण हो रहा है। 44 करोड़ का टेंडर ग्रीन प्लांटेशन और लाइटिंग के लिए जारी हो चुका है। यह मरीन ड्राइव भविष्य में दोनों ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा ताकि शहर का ट्रैफिक कम किया जा सके।
नई पुलिया की भी योजना, लेकिन सवाल बाकी हैं
कायाघाट के डूब क्षेत्र में स्थित पुरानी पुलिया की जगह 8.22 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़ा नया पुल बनाया जाएगा। पर जिनके घर उजड़े, उनके लिए ये आंकड़े कोई दिलासा नहीं बन पाए हैं।
यह भी पढ़े - रायपुर में कचरे से बनेगी गैस! 100 करोड़ की इन्वेस्टमेंट, हर साल मिलेगा 1 करोड़ का GST..
यह भी पढ़े - भिलाई में दर्दनाक हादसा: कॉलेज एडमिशन से लौट रही बहनों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत, दूसरी एम्स रेफर..
यह भी पढ़े - भिलाई में सनकी आशिक का कहर: शादी से इनकार पर महिला के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी महिला..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



